सुन ले, सुन ले, मरियम मैया,
येसु जननी कहानेवाली, सुन ले मरियम मैया ।
1. हे जगदंबा अंबा मैया, येसु हमारा है जगरैया (2)
डूबत हैं मोरे धर्म की नैया, तू ही रक्षा करनेवाली (2)
2. मैया तू ही रानी, दुआ सुन ले ऐ महारानी। (2)
फजर सितारा की निशानी, दीनों की सुध लेनेवाली (2)
3. हम सब देते माता दुहाई, कर दे हमारी तू ही रिहाई
नरक से लीजे माता बचाई, सब का दुःख तू हरनेवाली ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 198,
Hymn no. 11.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs Know
No comments:
Post a Comment