Search This Blog

Showing posts with label Christian H. - रोज की प्रार्थनायें. Show all posts
Showing posts with label Christian H. - रोज की प्रार्थनायें. Show all posts

Tuesday, June 8, 2021

कुँवारी मरियम से विनती

कुँवारी मरियम से विनती

हे महारानी, हे मेरी माँ, मैं तुझे अपने को पूर्ण रूप से चढ़ाता हूँ, और तुझे अपना प्रेम दिखाने के लिए मैं आज अपनी आँखें, कान, मुँह, हृदय, सब कुछ चढ़ाता हूँ। हे अच्छी माँ, में तेरा ही हूं। तू मेरी रक्षा कर, और मुझे अपनी ही सम्पत्ति के समान सुरक्षित रख । आमेन ।

याद कर विनती

याद कर विनती

याद कर हे परमदयालु कुंवारी मरियम, कि यह कभी सुनने में नहीं आया कि कोई तेरी मदद माँगने और तेरी विनतियों की सहायता खोजने तेरे पास आया और तुझसे असहाय छोड़ा गया हो । हे कुँवारियों की कुँवारी, हे मेरी माँ, इसी आसरे से मैं तेरे पास दौड़ आता हूँ । और कराहते हुए पापी के रूप में तेरे सामने खड़ा हूँ । हे ख्रीस्त की माँ, मेरी विनती अस्वीकार मत कर, पर
दया से उसको सुन और पूरा कर। आमेन ।

कुँवारी मरियम की स्तुति-विनती

कुँवारी मरियम की स्तुति-विनती

  • प्रभु, दया कर । – “ख्रीस्त दया कर।”
  • प्रभु, दया कर, ख्रीस्त हमारी सुन । – “ख्रीस्त हमारी विनती पूरी कर।”
  • स्वर्ग के पिता परमेश्वर। – “हमपर दया कर।”
  • पुत्र परमेश्वर, दुनिया के मुक्तिदाता । – “हमपर दया कर।”
  • पवित्र आत्मा परमेश्वर । – “हमपर दया कर।”
  • पवित्र त्रृत्व, एक ही परमेश्वर। – “हमपर दया कर।”
  • सन्त मरियम। – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • ईश्वर की पवित्र माँ । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • कुँवारियों की पवित्र कुँवारी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • खीस्त को माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • ईश्वरीय कृपा की माता । – हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।
  • अति निर्मल माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • अति शुद्ध माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • कुँवारी माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • निष्कलंक माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • प्रिय माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • प्रशंसनीय माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • सुसम्मति की माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • सृष्टिकर्ता की माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • मुक्तिदाता को माता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • अति चौकस कुँवारी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • आदरणीय कुंवारी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • स्तुति योग्य कुँवारी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • शक्तिमती कुँवारी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • दयालु कुँवारी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • धर्मनिष्ठ कुँवारी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • धर्मिकता का आदर्श । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • प्रज्ञा का सिंहासन । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • हमारे आनन्द का मूल । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • पवित्र आत्मा का मंदिर । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • आदरणीय पात्र । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • भक्ति का उत्तम पात्र । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • आध्यात्मिक गुलाब । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • दाऊद का गढ़ । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • हस्तिदंत का गढ़ । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • सुवर्ण मंदिर । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • संधि की मंजूषा । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • स्वर्ग का द्वार । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • भोर का तारा । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • रोगियों का स्वास्थ्य । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • पापियों की शरण । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • दु:खियों का दिलासा । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • खीस्तीयों की सहायता । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • स्वर्गदूतों की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • धर्मपुरखों की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • नबियों की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”।
  • प्रेरितों की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • शहीदों की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • धर्मवीरों की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • कुँवारियों की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • सब सन्तों की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • आदि पापरहित उत्पन्न महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • स्वर्ग में उदगृहीत महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • अति पवित्र माला की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”
  • शांति की महारानी । – “हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”

हे ईश्वर के मेमने, तू संसार के पाप हर लेता है।

“प्रभु, हमें क्षमा कर ।”

हे ईश्वर के मेमने, तू संसार के पाप हर लेता है ।

“प्रभु, हमारी सुन ।”

हे ईश्वर के मेमने, तू संसार के पाप हर लेता है।

“हम पर दया कर।”

हे ईश्वर की पवित्र माँ, हमारे लिए प्रार्थना कर ।

“कि हम ख्रीस्त की प्रतिज्ञाओं के योग्य बन जायें।”

हम प्रार्थना करें

हे ईश्वर, कृपा करके अपने इन सेवकों को सदा तन-मन से स्वस्थ रहने का आनन्द-प्रदान कर, और नित्य कुँवारी मरियम की प्रार्थना द्वारा हमको इस लोक के दु:ख से मुक्त होकर अनन्त सुख भोगने दे । ख्रीस्त हमारे प्रभु के द्वारा । आमेन ।

ज्योति के भेद (वृहस्पतिवार)

ज्योति के भेद (वृहस्पतिवार)

पहला भेद : यर्दन नदी में येसु का बपतिस्मा ।
मतलब : सभी ख्रीस्तीय भाई-बहन जिन्होंने बपतिस्मा ग्रहण किया है, वे अपने विश्वास की साक्षी लोगों को दे सकें ।
दूसरा भेद : येसु काना नगर के विवाह भोज में अपनी महिमा प्रकट करते हैं ।
मतलब : सभी विवाहितों को माता मरिया की मध्यस्तता द्वारा विवाहित जीवन की खुशियों और जिम्मेदारियों को ग्रहण करने की कृपा मिले ।
तीसरा भेद : येसु ईश्वर के राज्य की घोषणा करते हैं ।
मतलब : मिश्नरी भाई-बहनों के लिए जो ईश्वर के राज्य के प्रसार में लगे हैं

चौथा भेद : येसु का रुपान्तरण ।
मतलब : : कि हम येसु को जीवन की स्थिति में पहचान सकें, अपना प्रभु घोषित कर सकें ।

पांचवां भेद : परमप्रसाद की स्थापना ।
मतलब : कि परमप्रसाद संस्कार में हम येसु को पहचानें और उससे अपने जीवन के लिए शक्ति प्राप्त करें ।

दुःख के भेद

दुःख के भेद

पहला भेद : बारी में येसु की प्राण पीड़ा ।
मतलब : हमें दुःख-तकलीफ में मदद मिले ।
दूसरा भेद : येसु को कोड़ों से मारा जाता है ।
मतलब : हमारे नातेदारों की आत्मिक भलाई के लिए ।
तीसरा भेद : येसु को काँटों का मुकुट पहनाया जाता है।
मतलब : हम दुःख में न कुड़कुड़ावें।
चौथा भेद : येसु अपना क्रूस ढोता है।
मतलब : हमारा मरण पवित्र हो ।
पांचवा भेद : येसु क्रूस पर ठोंका जाता है।
मतलब : शोधकाग्नि की आत्माओं के लिए ।

महिमा के भेद

महिमा के भेद

पहला भेद : येसु मुरदों में से जी उठता है।
मतलब : हम विश्वास में दृढ़ रहें ।
दूसरा भेद : येसु स्वर्ग चढ़ता है।
मतलब : हमारा भरोसा दृढ़ रहे ।
तीसरा भेद : पवित्र आत्मा प्रेरितों पर उतरता है।
मतलब : हम ईश्वर को दिन-दिन अधिक प्यार करें ।
चौथा भेद : मरियम स्वर्ग में उठा रखी जाती है।
मतलब : हम अपने पड़ोसी को सचमुच प्यार करें।
पांचवाँ भेद : मरियम स्वर्ग में रानी का मुकुट पाती है।
मतलब : हम अपने कर्त्तव्य काम ठीक से करें।

आनन्द के भेद

आनन्द के भेद

पहला भेद : गाब्रिएल दूत मरियम को संदेश देता है।
मतलब : अख्रीस्तीय लोग सच्चा धर्म-स्वीकार करें ।
दूसरा भेद : मरियम एलिजबेथ से भेंट करती है।
मतलब : हमारे बिछुड़े भाई असल धर्म में फिर आवें ।
तीसरा भेद : हमारा प्रभु जन्मता है।
मतलब : पापी लोग अपना चालचलन बदलें।
चौथा भेद : येसु मंदिर में चढ़ाया जाता है ।
मतलब : हमारे मन और बदन निर्मल रहें ।
पांचवाँ भेद : येसु मंदिर में पाया जाता है।
मतलब : सन्त पापा और पवित्र कलीसिया के लिए।

Wednesday, May 19, 2021

पवित्र साक्रमेन्त की आशिष

पवित्र साक्रमेन्त की आशिष

पुरोहित – तूने उन्हें स्वर्गीय रोटी दी । (अल्लेलूया)
उत्तर – जिसमें सब आनन्द-रस मिलता है। (अल्लेलूया)

हम प्रार्थना करें :
हे परमेश्वर, तूने इस अद्भुत संस्कार द्वारा हमें अपने दुःखभोग का स्मारक दिया है। हमें अपने शरीर और लोहू के पवित्र भेद का इस प्रकार आदर करने की कृपा दे, कि हम मुक्ति का फल नित्य अनुभव करें। तू जो युगानुयुग जीता रहता और राज्य करता है। आमेन ॥

स्तुति

धन्य परमेश्वर
धन्य उसका पवित्र नाम
धन्य येसु ख्रीस्त, सच परमेश्वर और सच मनुष्य
धन्य येसु का नाम
धन्य उसका अति पवित्र हृदय
धन्य उसका परम मूल्यवान रक्त
धन्य परम पवित्र संस्कार में येसु
धन्य पवित्र आत्मा हमारे सहायक
धन्य अति पवित्र मरिया परमेश्वर की माँ
धन्य उसका पवित्र और निष्कलंक गर्भागमन
धन्य उसका प्रतापी उदग्रहण
धन्य कुँवारी और माता मरिया का नाम
धन्य उसका अति शुद्ध वर संत योसेफ
धन्य अपने दूतों और संतों में परमेश्वर ।

शाम की विनती

शाम की विनती

पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर । आमेन ।
हे मेरे ईश्वर, मैं विश्वास करता हूँ कि तू यहाँ हाजिर है । मैं सारे दिल से तेरी आराधना करता और तुझसे प्रेम करता हूँ।
अब तक और आज तेरे हाथों से मुझे बहुत दान मिले हैं । उन सबों के लिए मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ । आज मैंने जो-जो पाप किए हैं, उनको जानने की ऊँजियाला और उनके लिए पछतावे की कृपा दे । [ तब जाँच लें कि हमने आज सोच, बात, काम, और अपना कर्त्तव्य पूरा न करने से ईश्वर के विरुद्ध अपराध किया है कि नहीं ।]

पछतावे की विनती

हे मेरे ईश्वर, मैं दिल से उदास हूँ कि मैंने तेरी असीम भलाई और बड़ाई के विरुद्ध अपराध किया है । मैं अपने सब पापों से बैर और घिन करता हूँ, इसलिए कि तू, हे मेरे ईश्वर, जो मेरे पूरे प्रेम के इतना योग्य है, मेरे पापों से नाराज हो जाता है । और मैं यह दृढ़ संकल्प करता हूँ । कि तेरी पवित्र कृपा से, तेरा अपराध कभी न करूँगा, और पाप की जोखिमों से दूर रहूँगा । आमेन ।

हे हमारे पिता । प्रणाम मरियम । स्वर्ग और पृथ्वी के सृजनहार ।

मैं सर्वशक्तिमान्‌ परमेश्वर के सामने, नित्य कँँवारी धन्य मरियम, महादूत धन्य मिखाएल, धन्य योहन बपतिस्ता, सन्त प्रेरित पेत्रुस और पौलुस, सब संतों और आप लोगों के सामने स्वीकार करता हूँ कि मैंने सोच, बात और काम से बहुत पाप किया है; अपने कसूर से, अपने कसूर से, अपने बड़े भारी कसूर से । इसलिए मैं नित्य धन्य कुँवारी मरियम, महादूत धन्य मिखाएल, धन्य योहन बपतिस्ता, सन्त प्रेरित पेत्रुस और पौलुस, सब सन्तों और आपलोगों से विनती करता हूँ कि आप मेरे लिए प्रभु ईश्वर से प्रार्थना करें ।
हे प्रभु, तेरे हाथ में मैं अपनी आत्मा को सौंप देता हूँ ।
हे प्रभु येसु, मेरी आत्मा पर दया कर ।
हे सन्त मरियम मेरी माता हो ।
हे मेरे भले दूत, इस रात में मेरा पहरा दे ।
हे ईश्वर के सब दूतो और सन्तो, मेरे लिए प्रार्थना कीजिए ।
हमारा प्रभु हमें आशिष दे, सब बुराई से हमारी रक्षा करे, और हमको अनन्त जीवन में पहुँचावे। और मरे हुए विश्वासियों की आत्माएँ ईश्वर की दया से, शाँति में निवास करें । आमेन ।

दूत-संवाद

दूत-संवाद


प्रभु के दूत ने मरिया को संदेश दिया।
और वह पवित्र आत्मा से गर्भवती हुई । प्रणाम मरियम ..

देख, मैं प्रभु की दासी हूँ।
तेरा कथन मुझमें पूरा हो। प्रणाम मरियम …

और शब्द देह बना ।
और हमारे बीच में रहा। प्रणाम मरियम …

हे ईश्वर की पवित्र माँ, हमारे लिए प्रार्थना कर,
कि हम ख्रीस्त की प्रतिज्ञाओं के योग्य बन जाएँ।

हम प्रार्थना करें
हे प्रभु, हमने स्वर्गदूत के संदेश द्वारा तेरे पुत्र ख्रीस्त का देहधारण जान लिया । हमारी यह प्रार्थना सुन ले – अपनी कृपा हमारी आत्माओं को प्रदान कर, कि हम उन्हीं खीस्त के दुःख और क्रूस द्वारा पुनरुत्थान की महिमा तक पहुँच सकें । उन्हीं हमारे प्रभु ख्रीस्त के द्वारा । आमेन ।

स्वर्ग की रानी [ पवित्र शनिवार से पेन्तेकोस्त तक ]
हे स्वर्ग की रानी, आनन्द कर । अल्लेलूया ।
जिसको तूने पैदा किया । अल्लेलूया ।
वह अपनी कथनानुसार जी उठा । अल्लेलूया ।
ईश्वर से हमारे लिए प्रार्थना कर । अल्लेलूया ।
आनन्द मना और प्रसन्न हो, हे कुँवारी मरियम । अल्लेलुया ।
प्रभु सचमुच जी उठे । अल्लेलूया ।

हम प्रार्थना करें

हे ईश्वर, तूने अपने पुत्र हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त के पुनरुत्थान द्वारा, संसार को आनन्द दिया है । हमारी यह प्रार्थना सुन – ऐसा कर कि हम उनकी माँ मरियम के द्वारा, अनन्त जीवन का आनन्द प्राप्त कर सकें | आमेन ।

हे सन्त मरिया, मेरी माता हो ।

हे सन्त मरिया, मेरी माता हो ।
हे ईश्वर के दूत, जो मेरा रखवाला है, परमेश्वर की दया से तेरे हाथ सौंपा गया हूँ । मुझे उंजियाला दे, मेरी रक्षा कर, और मुझे सुमार्ग पर चला। हे ईश्वर के सब दूतो और सन्तों, मेरे लिए प्रार्थना कीजिए । हमारा प्रभु हमें आशिष दे, सब बुराई से हमारी रक्षा कर, और हमको अनन्त जीवन में पहुँचा दे । और मरे हुए, विश्वासियों की आत्माएँ ईश्वर की दया से, शाँति में निवास करें । आमेन ।

पछतावे की विनती

पछतावे की विनती

हे मेरे ईश्वर, मैं दिल से उदास हूँ कि मैंने तेरी असीम भलाई और बड़ाई के विरुद्ध अपराध किया है । मैं अपने सब पापों से बैर और घिन करता हूँ, इसलिए कि तू, हे मेरे ईश्वर, जो मेरे पूरे प्रेम के इतना योग्य है, मेरे पापों से नाराज हो जाता है । और मैं यह दृढ़ संकल्प करता हूँ कि तेरी पवित्र कृपा से, तेरा अपराध और कभी न करूँगा, और पाप की जोखिमों से दूर रहेगा । आमेन ।

प्रेम की विनती

प्रेम की विनती

हे मेरे ईश्वर, मैं तुझको सारे दिल और मन से, और सब कुछ से अधिक प्यार करता हूँ । इसलिए कि तू असीम भला और दयालु है । और मैं अपने पड़ोसियों को तेरे प्रेम के लिए अपने समान प्यार करता हूँ । इस प्रेम में मैं जीना और मरना चाहता हूँ। आमेन।

भरोसे की विनती

भरोसे की विनती

हे मेरे ईश्वर, तू हमारे लिए असीम भला है, तू सर्वशक्तिमान्‌ है, तू अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करता है । इसलिए मैं दृढ़ भरोसा रखता हूँ, कि येसु ख़ीस्त के पुण्यफलों के कारण, मैं इस जीवन में अपने पापों की क्षमा, तेरी सेवा अच्छी तरह से करने की कृपा, और दूसरे जीवन में अनन्त सुख पाऊँगा । इस भरोसे में मैं जीना और मरना चाहता हूँ ।

विश्वास की विनती

विश्वास की विनती

हे मेरे ईश्वर, जो कुछ तूने बताया और पवित्र कलीसिया विश्वास करने को सिखाती है, उन सब बातों पर मैं दृढ़ विश्वास करता हूँ, इसलिए कि तू सच्चाई ही है, जो न ठगता है और न ठगा जा सकता है। इस विश्वास में मैं जीना और मरना चाहता हूँ ।

कलीसिया के छ: नियम

कलीसिया के छः नियम

1 – एतवार और हुक्म परब में यूखरिस्त में भाग लेना ।
2 – उपवास और परहेज के दिन मानना।
3 – बरस-बरस कम-से-कम एक बार पापस्वीकार करना ।
4 – पास्का पर्व के समय योग्य रीति से परमप्रसाद ग्रहण करना ।
5 – कलीसिया के पुरोहितों को सँभालने में भाग लेना ।
6 – विवाह के सम्बन्ध में कलीसिया के नियम मानना ।

ईश्वर की दस आज्ञाएँ

ईश्वर की दस आज्ञाएँ
1 – मैं प्रभु तेरा परम ईश्वर हूँ । प्रभु अपने परमेश्वर की आराधना करना । उसको छोड़ और किसी की नहीं ।
2 – प्रभु अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना ।
3 – प्रभु का दिन पवित्र रखना ।
4 – माँ-बाप का आदर करना।
5 – मनुष्य की हत्या न करना ।
6 – व्यभिचार न करना ।
7 – चोरी न करना ।
8 – झूठी गवाही न देना ।
9 – परस्त्री की कामना न करना।
10 – पराये धन पर लालच न करना ।

धर्म के चार बडे सत्य

धर्म के चार बडे सत्य

1 – केवल एक ईश्वर है।
2 – एक ईश्वर में तीन जन हैं, पिता और पुत्र और पवित्र
आत्मा ।
3 – पुत्र ईश्वर हमलोगों के लिए मनुष्य बन गया, क्रूस पर मर गया और जी उठा।
4 – ईश्वर भले मनुष्यों को अनन्त सुख, और बुरे मनुष्यों
को अनन्त दुःख देगा।

प्रेरितों का धर्मसार

प्रेरितों का धर्मसार

स्वर्ग और पृथ्वी के सृजनहार सर्वशक्तिमान्‌ पिता परमेश्वर पर मैं – विश्वास करता हूँ । और उसके एकलोते पुत्र हमारे प्रभु येसु ख़ीस्त पर – जो पवित्र आत्मा के द्वारा गर्भ में आए – कुँवारी मरियम से जन्मे – पोंतुस पिलातुस के समय दुःख भोगा । क्रूस पर ठोंके गए – मर गए – और दफ़नाए गए | – लिम्बुस में उतरे, – तीसरे दिन मृतकों में से जी उठे, – स्वर्ग गए, – और सर्वशक्तिमान्‌ पिता परमेश्वर के दाहिने विराजमान हैं । वहाँ से जीवितों और मृतकों का न्याय करने आएंगे। मैं पवित्र आत्मा पर – पवित्र काथलिक कलीसिया, – धर्मियों के संबंध – पापों की क्षमा, – देह के पुनरुत्थान, और अनन्त जीवन में विश्वास करता हूँ । आमेन ।

प्रभु की विनती

प्रभु की विनती

हे हमारे पिता जो स्वर्ग में है, तेरा नाम पवित्र किया जाए, तेरा राज्य आए, तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में वैसे पृथ्वी पर भी पूरी हो । हमारा प्रतिदिन का आहार आज हमें दे, और हमारे अपराध हमें क्षमा कर, जैसे हम भी अपने अपराधियों को क्षमा करते हैं, और हमें परीक्षा में न डाल परन्तु बुराई से बचा । आमेन ।

संजीवन‌ झरिया केर पानी पिलाये दे तोंय _ Sanjeevan Jhariya Ker Paanee Pilaaye De Tony Christian Song Lyrics _

संजीवन‌ झरिया केर पानी पिलाये दे तोंय _ Sanjeevan Jhariya Ker Paanee Pilaaye De Tony Christian Song Lyrics _ : - Lyrics In Hindi - :  संजीवन...