Search This Blog

Sunday, August 4, 2019

खुशी मनाओ गाओ रे

खुशी मनाओ गाओ रे
जन्मा है येसु राजा, राजा जन्मा है येसु राजा ।

1. दूतों ने आकर चरवाहों को
ये पैगाम सुनाया ओ
ये पैगाम सुनाया ।
आओ देखो बेतलेहेम में
मुक्तिदाता आया ओ
मुक्तिदाता आया ।
ताली बजाओ गाओ रे जन्मा…

2. बेतलेहेम की गोशाला में
चरनी में है लेटा ओ
चरनी में है लेटा
येसु नासरी नाम है जिसका
वो है खुदा का बेटा ओ
वो है खुदा का बेटा ।
ढोल बजाओ गाओ रे जन्मा है…

3. इस धरती का पाप मिटाने
आया है तारणहारा ओ
आया है तारणहारा ।
भटके हुओं को आज बचाने
आया है पालनहारा ओ ।
आया है पालनहारा
मेरे संग-संग गाओ रे जन्मा है…

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 122,
Hymn no. 8.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

No comments:

Post a Comment

संजीवन‌ झरिया केर पानी पिलाये दे तोंय _ Sanjeevan Jhariya Ker Paanee Pilaaye De Tony Christian Song Lyrics _

संजीवन‌ झरिया केर पानी पिलाये दे तोंय _ Sanjeevan Jhariya Ker Paanee Pilaaye De Tony Christian Song Lyrics _ : - Lyrics In Hindi - :  संजीवन...