तुम दीप जलाते जाओ जग रोशन करते जाओ
तुम येसु मसीह के दीपक हो,
तुम दीप से दीप जलाओ ।
1. तुम जग के जलते दीपक हो,
जीवन भर जग में ज़लते रहो ।
तुम जीवन के अन्तिम क्षण तक
नित चेत रहो सँभलते रहो ।
ये दीप न बुझने पाये कभी
तुम जीवन दीप जलाओ ।
2. तुम प्रभु की सच्ची ज्योति हो
सारा जग ज्योतिर्मय कर दो
हर मानव जाति के दिल में
पावन प्रभु की ज्योति भर दो ।
जीवन का दीप हाथ लिये
जग रोशन करते जाओ ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 113,
Hymn no. 18.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment