1. कुँवारी माँ, हे निष्कलंक मरिया
तेरे सामने हम बेर-बेर आते हैं ।
तू सदा सुनती है हमारी प्रार्थना,
प्रेमी दृष्टि तू हमपर करती है ।
छोटानागपुर की रक्षा कर मरिया,
उसपर शैतान चढ़ाई करता सदा ।
वह शक्ति-भर नरक का सामना करे,
और हमेशा विश्वासी वह रहे । (2)
2. इस संसार में जोखिमें कितनी होती,
शैतान कैसे फिरता है सिंह समान ।
वह दिन-रात में करता है दौड़-धूप कितनी,
छीन लेने को आत्मा का कृपादान ।
3. तेरी मदद से हम न होने देंगे,
कि मातृभूमि पर राज्य वह करे ।
तेरा बेटा राजा हमारा होवे,
वही तो है जिसको हम मानेंगे ।
4. प्यारी माँ, जीत लेने दे सहायता,
कितनी छोटी है शक्ति हमारी ।
पर तेरे संग रहेंगे हम हमेशा,
अच्छे खीस्तान अब और मरते घड़ी ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 203,
Hymn no. 23.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs Know
No comments:
Post a Comment