महिमागान
स्वर्ग में महिमा ईश्वर को,
जग में शाँति भले लोगों को,
शाँति भले लोगों को ।
1. स्तुति तेरी गाते हम, धन्य तुझे कहते हम,
आराधना करते हैं, आराधना करते हैं ।
2. हम तेरी ही महिमा के कारण कृतज्ञ है,
परम पिता परमेश्वर, शक्तिमान स्वर्ग के स्वामी ।
3. एकलौते पुत्र येसु ख्रीस्त प्रभु परमेश्वर,
परम पिता के पुत्रेश्वर, परम पिता के पुत्रेश्वर ।
4. ईश्वर के मेमने तू, जग के पाप हर लेता,
हम पर कर तू दया, तू सुन ले विनती हमारी ।
5. क्योकि तू ही पावन है, तू ही प्रभु, तू येसु ख्रीस्त,
पावन आत्मा के संग पिता की महिमा में सर्वोच्च है ।
(धतुंग धितंग तांक ततक)
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 29,
Hymn no. 34.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment