आओ आओ हे मसीही भाई – बहनो (2)
मिल जुल कर चलो चलें
झूम झूमकर चलो चलें
प्रभु के भवन की ओर ।
1. ईश भवन में बसता है शाँतिदाता (2)
जिसमें रहता है मुक्तिदाता
बुलाता है वो चलो चलें (2)
2. हम सब मिलकर करें अब धन्यवाद (2 )
पाप से किए हैं हमें किनारा
कृपा दिए हमें क्रूस के द्वारा (2)
3. करें हम उनका जय जयकार (2 )
ढोलक मंजिरा झाँझ बजाकर
अवनी अम्बर में जय जयकार ( 2 )
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 43,
Hymn no. 30.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment