जन्मा है स्वर्गीय लड़का
मुरली बंसली ढोलक ढोल बजाओ
जन्मा है स्वर्गीय लड़का
हे भाइयो, आनन्द तो करो ।
1. संसार का सृष्टिकर्ता
हम पर दयादुष्टि करके
इसी दिन स्वर्ग से उतरा
हमारी मुक्ति के लिए ।
2. येसु स्वर्ग लोक का राजा
अपनी महिमा को छोड़के
छोटा लड़का बन गया
हमारे प्रेम के कारण से ।
3. चरनी में वह पड़ा है
कुछ पुवाल उसका बिछौना
सब लोगों को देता है
चरनी पर से भारी शिक्षा ।
4. हे घमंडी, लाज करो
मन की दीनता वह सिखलाता
है गरीब, धीरज धरो
येसु आप ही गरीब बना ।
5. येसु अपने सामर्थ से
शैतान का राज्य तोड़ डालेगा
और हमलोगों के लिए
स्वर्गलोक का फाटक खोल देगा।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 128,
Hymn no. 19.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment