प्रभु येसु हे तू ही मेरी कर दे नैया पार
मसीह हे तू ही मेरा कर दे बेड़ा पार ।
1 नाव पुरानी गहरा पानी,
मैं हूँ अज्ञानी, न खेवन जानूँ ।
2. रात अँधेरी राह न सूझे
बल खाती लहरें, जियारा मेरा टूटे ।
3. मैं आता तेरे पास दे मुझे कृपा,
हे प्रभु दे मुझे तेरी अनुकम्पा ।
4. अपने शरीर से दे मुझे जीवन,
अपने लोहू से कर दे मुझे नूतन ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 89,
Hymn no. 21.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment