क्रूस के निकट दुःख तेरा कौन कहे, माता,
हमारे लिए येसु मरता
1. उसके सिर पर कँटीला मुकुट है । (2)
अपना लोहू देता हमारे लिए ।
2. उसके हाथ-पाँव कीलों से जकड़े हैं । ( 2 )
अपना लोहू देता हमारे लिए ।
3. तेज बर्छे से प्रेमी दिल छिदा है । ( 2 )
अपना लोहू देता हमारे लिए ।
4. प्रभु येसु हमारा ईश्वर है । (2)
अपना लोहू देता हमारे लिए ।
5. प्यास – भूख और मार – काट उठाकर।
अपना लोहू देता हमारे लिए ।
6. हमारे सब पाप मिटाने के लिए । (2 )
अपना लोहू देता हमारे लिए ।
7. मरिया खड़ी है और दुःख सहती । (2)
अपना बेटा देती हमारे लिए ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 149,
Hymn no. 21.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment