गिरि शिखरों पर उठा रखी है अपनी आँखें मैंने
जाने कब मुझ तक आएगी कृपा सहायक बनने ।
1. मुझे मदद भेजा करता है केवल स्वामी मेरा,
जिसने स्वर्ग रचा है सुन्दर और धरती का घेरा ।
2. कभी न वह परमेश्वर तेरे पैर फिसलने देगा ।
वह अभिभावक कभी न अपनी पलक झपकने देगा ।
3. सोता कभी न पल भर को भी सदा जागता रहता,
अपना उसको वह रक्षक है सदा-सर्वदा सब का ।
4. स्वामी है अभिभावक तेरा उसकी तुझ पर छाया,
सदा दाहिने रहकर तेरे रक्षा-भार उठाया ।
5. दिन का सूरज कष्ट न तुझको दे पाएगा आप,
और न रातों के चन्दा से मिले तुझे सन्ताप ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 40,
Hymn no. 21.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment