1. हे मेरे प्रिय दूत, हे मेरे रखवाल,
कहां तक बतलाऊँ, तेरे प्रेम का हाल ।
मेरे पास तू सदा खूब प्रेम से रहता
और मुझको हर घड़ी भलाई करता ।
2. शैतान से तू मेरी नित रक्षा करता
तू उसके जालों से मुझको बचाता
और कभी हार जाके मुझसे होवे पाप
तो तू फिर करवाता ईश्वर से मिलाप ।
3. तू मुझको सिखलाता मुक्ति का रास्ता
सब दुःख में तू देता मुझको दिलासा
रात-दिन मेरे लिए तू करता विनती
और मुझसे दूर करता सारी विपत्ति ।
4. हे भाई, तेरा दुलार असीम होता
उसका बदला देना, मुझसे न बनता
स्वर्ग मैं करूँगा, नित तेरी स्तुति
स्वर्ग मैं गाऊँगा, नित तेरी प्रीति ।
5. हे मेरे प्रिय दूत, हे मेरे रखवाल
अपनी दया दिखला, मेरे मरण काल ।
शैतान कल-बल से मेरी कर रक्षा,
और मुझको साथ लेकर स्वर्ग-लोक में उड़ जाता ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 211,
Hymn no. 2.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment