मेरे ईश्वर, मेरे प्रभुवर
1. परमेश्वर के बेटे, येसु,
मरियम के बेटे, येसु । (2)
मेरे दिल में आइए ।
2. मेरे प्रेम के लिए, येसु
स्वरग छोड़े आये, येसु । (2)
मेरे दिल में आइए।
3. पापी दुनिया में आये,
मुझें मुक्ति देने, येसु । ( 2)
मेरे दिल में आइए ।
4. येसु, मेरे बदले सहे, येसु
विकट संकट सहे, येसु । ( 2)
मेरे दिल में आइए ।
5. क्रूस पर मर गये, येसु,
प्रेम से मर गये, येसु ।
मेरे दिल में आइए ।
6. मुर्दो से जी उठे, येसु,
जयमान होकर उठे, येसु । ( 2)
मेरे दिल में आइए ।
7. राजाओं के राजा, येसु,
मेरे दिल के राजा, येसु । (2)
मेरे दिल में आइए ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 86,
Hymn no. 17.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment