हे बेदाग कुँवारी
येसु की माता
जीवनभर तू होगी
हमारा आसरा ।
प्रणाम, प्रणाम, प्रणाम, मरिया (2)
2. हे बेदाग कुँवारी
हमारी माता
सदा तू सुन लेगी
हमारी प्रार्थना ।
3. पापियों के लिए
हम करते प्रार्थना
उनका मन फिराके
सुमार्ग में ले जा ।
4. दुखियों के लिए
हम करते प्रार्थना
उनको दुख संकट में
नित दे दिलासा ।
5. ख्रीस्त गिरजा के लिए
हम करते प्रार्थना
सब देश में फैल जावे
सन्त रोमी गिरजा ।
6. संत पापा के लिए ।
हम करते प्रार्थना ।
जोखिम में, विपद में ।
कर उसकी रक्षा ।
7. हे माँ, अपने लिए ।
हम करते प्रार्थना ।
हम सब को दिला दे ।
मुक्ति की कृपा ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 209,
Hymn no. 29.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment