क्रूस के नीचे रोती माँ मरियम
1. तू मत रोना माता
हमारे पापों के लिए,
उनके लिए हमें रोने दे ।
2. तेरे बेटे येसु ने
क्रूस पर अपने प्राण दिये,
दुनिया की मुक्ति के लिए ।
3. तेरे बेटे येसु ने
क्रूस पर बहाया लोहू,
पाप-दाग धोने के लिए ।
4. धरती आसमान बीच
क्रूस पर वे टंगे रहे,
उनकी सुधि लेने वाला कौन ?
5. पिता ईश्वर है कहाँ ?
कहाँ उनके साथ चेले ?
क्रूस तले माता अकेले ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 151,
Hymn no. 24.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment