महिमामान
स्वर्ग में महिमा हो ईश्वर को,
शाँति भले लोगों को जगत में शांति ।
1. तेरी स्तुति हम गाते, धन्य तुझे हम कहते,
आराधन करते हैं, आराधन करते हैं ।
2. तेरी महिमा हेतु, धन्यवाद हम देते,
परम पिता, शक्तिमान स्वर्ग के स्वामी ।
3. पुत्र येसु इकलौते ख्रीस्त प्रभु परमेश्वर,
परम पिता के पुत्रेश्वर, परम पिता के पुत्रेश्वर ।
4. मेमने ईश्वर के पाप हरता जग के,
हम पर दया कर दे तू सुन ले विनय हमारी ।
5. क्योंकि तू ही पावन, सर्वोच्च प्रभु येसु,
पावन आत्मा के संग पितु की महिमा में है ।
(असारी : धतुंग तांक तुंग इतंग)
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 25,
Hymn no. 26.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment