आज मसीहा आया रे, बालक बनकर ईश का बेटा
बेतलेहेम में जन्मा रे, आज मसीहा आया रे ।
1. तारणहारा बनकर आया, मानव खातिर जन्म लिया ( 2 )
बेतलेहेम के गौशाले में (2 )
मुक्ति दिलाने आया रे । आज मसीहा आया रे ।
2. नाचो गाओ खुशी मनाओ,
सारे जगत को आज बताओ ( 2 )
येसु नासरी जन्म लिया है (2)
गीत खुशी के गाओ रे । आज मसीहा आया रे ।
3. शाँति धरा पर शाँति सृजन को गाते निरंतर दूत मनोहर (2) आज उदित है ज्योति जहाँ पर (2)
गीत खुशी के गाओ रे । आज मसीहा आया रे ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 124,
Hymn no. 12.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment