आया येसु राजा आज जगत् में आया (2)
सब जन गाओ खुशियाँ मनाओ ( 2 )
येसु राजा आया ।
1. चमका एक अनोखा तारा चहूँ दिशि गूँजा है यह नारा,
सब जन आओ शीश नवाआ (2 )
प्रभु का लाल आया ।
2. आज जगत् का मिटा अँधेरा, जाग उठा है नया सबेरा,
सब को जगाओ संदेशा यह सुनाओ ( 2 )
जगतपाल आया ।
3. पाप से हमें बचाने आया प्रेम की ज्योति जलाने आया,
सब को बुलाओ जय गीत गाओ (2)
प्रभु कृपालु आया ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 125,
Hymn no. 13.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment