जन्मा जन्मा येसु राजा जन्मा ।
1. बेतलेहेम में मुक्तिप्रदाता जन्मा,
वो हैं सब का स्वामी ईश्वर,
मानव बनकर भू पर आया ।
बेतलेहेम की गोशाला में जन्मा ।
2. परम शब्द ने धर कर काया ज़न्मा,
सब देशों के सब लोगों का,
शाँतिप्रदाता जग में आया ।
बेतलेहेम की गोशाला में जन्मा ।
3. कुँवारी माँ मरियम से येसु जन्मा,
पाप हरण करने वह आया
मानव बन कर उतरा भू पर ।
बेतलेहेम की गोशाला में जन्मा ।
4. उसके दर्शन को हम जायें अल्लेलूया,
उसके चरणों में पूजाकर,
जीवन धन्य मनाएँ भू पर ।
बेतलेहेम की गोशाला में जन्मा ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 126,
Hymn no. 15.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment