मिट्टी की यह काया तेरी
मिटटी में मिल जायेगी ।
1. माल खजाना अरु धन सम्पत्ति
साथ नहीं कुछ आएगी
सुन्दर देह मनोहर यह जो
नष्ट यहीं हो जाएगी ।
2. भाई-बहन या रिश्तेदारी
काम नहीं कुछ आएगी
चार दिनों की याद यहाँ की
भूल सब फिर जाएगी ।
3. जैसे करनी होगी तेरी
वही काम बस आयेगी
येसु चरण को शरण गहो तो
मुक्ति तुम्हें मिल जाएगी ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 133,
Hymn no. 1.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment