1. ख्रीस्त के विश्वासी लोगो सुनो,
बड़ी खुशी की खबर सुनो ।
आज जनम लिया है मसीह येसु
जनम लिया है मुक्तिदाता ।
2. दूत सेना के गान सुनो गड़ेरियो,
ग्लोरिया इन एक्सेलसिस देयो,
हो स्वर्ग में ईश को महिमा,
जगत में भलों को शाँति ।
3. गड़ेरियों के संग बेतलेहेम चलें
शिशु प्रभु येसु से मिलें ।
ओ ! लेटा है चरनी में बालक
गोशाला में स्वर्गीय बालक ।
4. शाँति के राजा शिशु प्रभु येसु
शाँति आसीस दे दो हमें ।
हाँ, तू तो है शाँतिप्रदाता ।
तू तो है मुक्तिप्रदाता
(ददंग तुंग दहंतुंग इदंग धतुंग इदंग इतिंग तांग)
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 132,
Hymn no. 23.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment