कर हमारी सहायता, संत योसेफ,
हम तुझे पुकारते हैं,
कर हमारी सहायता, संत योसेफ ।
1. येसु का पालक बाप, सुभागी, संत योसेफ,
हमें दे दिला येसु का तेज पियार ।
2. मरिया का दुल्हा, विश्वासी संत योसेफ,
हमें दे दिला, मरिया की भक्ति ।
3. येसु-मरिया को विपद से बचाया,
विपदू में दिला, गिरजा को चैन आराम ।
4. येसु-मरिया पास, मरण तेरा हुआ ।
पवित्र मरण, हमें भी दिला दे ।
5. येसु-मरिया साथ, तू स्वर्ग में राज्य करता,
अपने भक्तों को, अनन्त सुख दिला ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 214,
Hymn no. 4.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment