1. हे मरिया का दुल्हा
होवे तेरी स्तुति
तेरे दिल की निर्मलता
सोसन से बढ़कर थी
हे संत योसेफ, ईश्वर करें
मेरा दिल भी नित शुद्ध रहे।
2. हे येसु के संत पालक
होवे तेरी स्तुति
ख्रीस्त से तूने मरने तक,
असीम प्रीति रखी
हे संत योसेफ, ईश्वर करे
मेरे दिल भी उसको चाहे ।
3. तेरे मरने के काल में,
येसु तेरे पास था ।
तूने उसी के हाथ में
अपना प्राण छोड़ दिया
हे संत योसेफ ईश्वर करे
मेरी मौत भी मंगल होवे ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 213,
Hymn no. 3.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment