स्तोत्र 96 (घ)
(भजन 96)
सारे देशो ! प्रभु का गान गाओ ।
प्रभु के लिए नया गीत गाओ, अल्लेलूया । (2)
1. प्रभु का गान गाओ, प्रभु नाम धन्य कहो,
प्रतिदिन मुक्ति – कार्यों की गाथा सुनाओ ।
2. क्योंकि प्रभु महान् है और स्तुति के सुयोग्य है,
वह सब देवों से महान पूज्यवर है ।
3. प्रभु का नाम भजो, प्रभु को बलि चढाओ,
उसके आँगन प्रवेश कर पूजा करो ।
4. स्वर्ग में आनन्द हो, पृथ्वी प्रफुल्लित हो,
प्रभु राजा दुनिया का न्याय करने आयेगा ।
(ददंग ददंग इतक ददंग इतक ददंग ततक तांक)
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 57,
Hymn no. 96 (घ).
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment