मेरी आँखें अपने प्रभु को सदा निहारे ।
क्योंकि नाथ वो मोहजाल से सदा उबारे ।
1. रखना मुझ पर नजर दया की हरदम स्वामी
क्योंकि अकेला और अकिंचन दूँ मैं प्राणी ।
हर पल मेरे दिल के दुखड़े दूने होते
मुझे मुक्त कर चिन्ताओं के इन जालों से ।
2. मेरी देख नम्रता स्वामी दुखड़ा मेरा
मेरे सारे पाप क्षमा कर तू प्रभु मेरा ।
देख बहुत हैं दुश्मन मेरे दाँत लगाये
वे निष्कारण नफरत करके मुझे सताएँ ।
3. मेरी आत्मा करो सुरक्षित मुझे छुड़ा लो
आस तुम्हारी मुझको मेरी , लाज बचा लो
रहे सदा सदूधर्म भलाई रक्षक मेरी
क्योंकि तुम्ही में सदा रहे प्रभु आशा मेरी ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 91,
Hymn no. 26.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment