तेरे सम्मुख शीश नवाते हे जग के कर्तार,
डूबे हुओं को दे दे सहारा
कर दे बेड़ा पार । (2)
1. पाप के बादल हम पर छाये घिरा हुआ तूफान,
तेरे बिन नैया कौन सँभाले मेरे प्रभु महान्,
आके बचा ले प्राण हमारे जग के खेवनहार ।
2. जन्म के अन्धों को दी आँखें, रोगी लिये बचाये,
पाप क्षमा की सब पापिन् के, मुर्दे तूने जिलाए,
पापी हदय हम ले आए हैं धो दे पालनहार ।
3. सुन्दर पानी पर्वत सागर सब के सृज़नहार,
बस जाये तू मन मन्दिर में, बन्दे की ये पुकार,
व्याकुल हदय तुझको पुकारे, आ जा तारणहार ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 91,
Hymn no. 25.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment