स्तोत्र 23(क)
मेरा येसु मसीह है गड़ेरिया
मेरा येसु मसीह है गड़ेरिया
कुछ कमी न मुझको होगी ।
1. मुझे हरी हरी घास चराता,
अरु निरमल पानी पिलाता
मुझे भूख न प्यास न होगी ।
2. तू मेरी जान बचाता,
अरु सच्ची राह दिखाता,
उस राह में थकन न होगी ।
3. मृत्यु का भय जब छावे,
अरू मेरी जान दुखावे । (2)
हेरी छड़ी से हिम्मत होगी ।
4. मेरे दुश्मन को तू दुरावे,
अरु दस्तरख्वान बिछावे । (2)
नष्ट उनकी ताकत होगी ।
5. मेरे सर पर तेल झलकता,
अरु प्याला मेरा छलकता । (2)
तेरे घर में खुशी तब होगी ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 51,
Hymn no. 23.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment