येसु मेरे दिल में आया,
मेरे ईश्वर तेरे सामने गिरता हूँ, तुझे परम आदर होवे ।
1. बडे परमेश्वर, स्वर्ग के सब दूतों के संग, (2 )
तेरी बड़ाई जीवन – भर मेरा मन पुकारे ।
2. प्रेमी परमेश्वर, तुझपर आसरा रखता हूँ, ( 2)
मेरी कमजोर आत्मा को पाप के विरुद्ध सँभाल ।
3. दुलारे येसु, तेरा प्रेम कौन बोलेगा ? ( 2 )
मेरा दिल प्राप्त करने को, उसमें आना चाहा ।
4. दयालु प्रभु, मुझको पाप की माफी दे, ( 2)
कभी नहीं फिर तुझको पाप कर दुःख़ और दूँगा ।
5. हे मेरे येसु, सब कुछ तुझे देता हूँ, (2)
जीने में मर जाने में नित यों गाने पाऊँ ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 81,
Hymn no. 5.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment