Search This Blog

Sunday, August 4, 2019

प्रभुवर तूने कहा

1. प्रभुवर तूने कहा – मैं ही जीवन की रोटी हूँ ।
मैं हूँ भूखा मैं हूँ प्यासा
आस लगाए खड़ा हूँ तेरे द्वार
खड़ा दूँ तेरे द्वार । प्रभुवर तूने कहा…

2. प्रभुवर तूने कहा – ‘मैं ही जग का भला गड़ेरिया हूँ’ । भूसागर में डूब रहा हूँ
पार लगा दे खड़ा हूँ तेरे द्वार
खड़ा हूँ तेरे द्वार । प्रभुवर तूने कहा…

3. प्रभुवरर तूने कहा – ‘मैं ही दुनिया की ज्योति हूँ’ ।
ज्योति हमारी सुलग न पाए
ज्योति जला दे खड़ा हूँ तेरे द्वार
खड़ा हूँ तेरे द्वार । प्रभुवर तूने कहा…

4. प्रभुवर तूने कहा – ‘मैं ही दाखलता तुम डाली’ ।
बिछड़ रहा हूँ तुझसे स्वामी
पास बुला ले खड़ा हूँ तेरे द्वार
खड़ा हूँ तेरे द्वार । प्रभुवर तूने कहा –

5. प्रभुवर तूने कहा ‘मैं ही राह सच्चाई अरु जीवन’ ।
खोज रहा हूँ आस नयन से
शरण हो मेरी खड़ा हूँ तेरे द्वार
खड़ा हूँ तेरे द्वार । प्रभुवर तूने कहा…

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 82,
Hymn no. 7.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

No comments:

Post a Comment

संजीवन‌ झरिया केर पानी पिलाये दे तोंय _ Sanjeevan Jhariya Ker Paanee Pilaaye De Tony Christian Song Lyrics _

संजीवन‌ झरिया केर पानी पिलाये दे तोंय _ Sanjeevan Jhariya Ker Paanee Pilaaye De Tony Christian Song Lyrics _ : - Lyrics In Hindi - :  संजीवन...