याद रखो कि प्रभु येसु ख्रीस्त तुम्हारे लिए
मर गये और जी उठे हैं ।
1. मरेंगे यदि हम प्रभु के संग में
रहेंगे जीवित प्रभु के संग हम ।
2. सहेंगे यदि दुःख प्रभु के संग हम
करेंगे शासन प्रभु के संग हम ।
3. करेंगे यदि हम इनकार उनको
करेंगे वे भी इनकार हमको ।
4. विश्वासघात हम यदि करेंगे ।
तो भी वे विश्वस्त बने रहेंगे ।
5. विश्वस्त वे बने रहेंगे क्योंकि
स्वयं को इनकार नहीं सकते ।
6. वे ही हमारे बचाने वाले ।
वे ही मसीहा कहाने वाले ।
7. उन्हीं में सारी व्यथा हमारी ।
उन्हीं में सारी खुशी हमारी ।
8. उन्हीं में महिमा की सारी आशा
उन्हीं में सारा प्रेम हमारा ।
9. उन्हीं में मुक्ति हुई हमारी ।
उन्हीं में सारी कृपा हमारी ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 103,
Hymn no. 48.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment