जहाँ प्यार और दुलार है, प्यारो
ईश्वर है वहाँ विराजमान,
वहाँ ईश्वर है विराजमान ।
1. ख्रीस्त के प्रेम ने हमें है बुलाया,
हर्ष मनायें ईश्वर में हम ।
2. ईश्वर को पूजे और सराहें,
उसकी पूजा दिल से करें ।
3. आपस में भाईचारा निबाहें,
बीच हमारे फूट न हो ।
4. दूर हो हमसे द्वेष और दंगा,
बीच हमारे विराजे मसीह ।
5. स्वर्ग में दूतों-संतों के संग में
देखे तुझको येसु मसीह ।
6. ख्रीस्त का सुख और आनंद इसमें
सदा – सदा लों बना रहेगा ।
Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 142,
Hymn no. 5.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs
No comments:
Post a Comment