Search This Blog

Friday, August 9, 2019

अल्लेलूया जी उठे प्रभु येसु ख्रीस्त

अल्लेलूया, जी उठे प्रभु येसु ख्रीस्त, अल्लेलूया ।

1. आओ प्रभु के बन्दो आओ , गाओ प्रभु गुणगान ।
जी उठे, मुक्तिदाता जी उठे । अल्लेलूया, जी उठे प्रभु ।

2. जय जय प्रभु येसु की जय हो मुक्तिदाता ।
प्रभु की जय हो जय जय प्रभु येसु की जय हो ।

3. ईश पिता के प्रिय सुत होकर येसु ख्रीस्त प्रभु जी उठे । आओ आओ प्रभु के वन्दो गाओ सब मिल प्रभु गुणगान ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 164,
Hymn no. 7.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs Know

येसु प्यारा मरियम का दुलारा

येसु प्यारा मरियम का दुलारा
मृतको में से जी उठा ।
त्राणदाता बनके आज, जीवनदाता बनके आज,
आज मृतकों में से जी उठा ।

1. खोयी थी वसुधा पाप कलंक में ठुकरा ईश प्यार,
सोयी थी वसुधा पाप के पंक में तज महान् प्यार।
जग वीधाता जीवनदाता अब हमें तू दे क्षमा । (2)

2. डूबी थी वसुधा पाप नदिया में, फेंक प्रभु वरदान ।
बहती थी वसुधा वेगी दरिया में, फेंक कृपा का दान ।
आशा दिलासा शाँति के दाता, अब हमें तू दे क्षमा । (2)

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 163,
Hymn no. 6.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

प्रभु जी उठे प्रभु जी उठे

प्रभु जी उठे, प्रभु जी उठे ।
आज के दिन में तीसरे दिन में प्रभु जी उठे
आनन्द नदिया हर्ष की नदिया बहा दे ।

1. बारी में दुःख उठाये ।
पसीने-सा खून बहाये थे ।

2. पाये पै कोड़े खाये थे
काँटों के ताज पहने थे ।

3. प्यादों के घूँसे सहे थे ।
मानव के पाप उठाये थे ।

4. कंधों पै क्रूस उठाये ।
मृत्यु के द्वार की ओर चले थे ।

5. हाथों में कीलें जड़ी थीं ।
पैरों में क्रूस कील जड़ी थीं ।

6. सीने में भाला गड़ाये ।
मर कर कब्र में गाड़े गए थे ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 162,
Hymn no. 5.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

सारी धरती ईश्वर को धन्य पुकारे

सारी धरती ईश्वर को धन्य पुकारे
क्योंकि वही है प्रभु महान्, प्रभु महान्

1. आज के दिन येसु मसीह,
जी उठे जी उठे (2)
अपनी शक्ति से जी उठे
श्री येसु भगवान् । ( 2 )

2. दफन के बाद तीसरे दिन महिमामय प्रभु जी उठे ( 2)
कैसी निराली घटना है
येसु मसीह का पुनरुत्थान । ( 2 )

3. देख चकित है सारा जहान येसु मसीह का पुनरुत्थान ( 2)
धन्य धन्य वो, स्वीकारे जो
श्री येसु भगवान् । ( 2 )

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 162,
Hymn no. 4.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs Know

जी उठे प्रभु विजयी बनकर

जी उठे प्रभु विजयी बनकर, ( 2) हर्षित गाएँउनका जयजयकार । (2)

1. क्रूस में मरे थे हमें बचाने
जीवन प्यासा थे वे हमारे ।
दिया है सब को जीवन अपना,
किया है सबको हर्षित दिल का ।

2. दुश्मन उनसे हार चुके हैँ,
पाप और मृत्यु दूर हुए हैं ।
बना है येसु जीवन-ज्योति,
विजयी बनकर सारे जगत को ।

3. आज हमारे भाग्य जगे है ।
उजड़े दिल में फूल खिले हैं ।
प्रभु का ये दिन सारे जगत् में
खुशी का दिन है प्रभु के मिलन में । (2)

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 161,
Hymn no. 3.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs Know

अल्लेलूया गावें अल्लेलूया

पास्का काल

अल्लेलूया, गावें, अल्लेलूया ।
जी उठा प्रभु येसु, जी उठा प्रभु येसु
अल्लेलूया, गावें अल्लेलूया ।

1. टूट गया आज़, भाई, शैतान का घमण्ड, (2)
छूट गया आज, भाई, पाप का दण्ड ।

2. बोले अनुसार, जी उठा जयमान, ( 2)
येसु मसीह आज़ विराजमान ।

3. उसका प्रताप देख, काँप उठा संसार, ( 2)
गूँज चली जय ज़य की पुकार ।

4. प्रभु की यह जीत, है मानव की जीत, (2)
उठेगी जयमान इसी रीति ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 161,
Hymn no. 1.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs Know

पास्का अखंड पास्का महान येसु पुरोहित

पास्का अखंड पास्का महान येसु पुरोहित औ’ बलिदान ।
लहू बहाकर ईश मेमना करता पापी को स्वीकार ।
पास्का अखंड पास्का महान् ।

1. जीवन की चिर मृत्यु लड़ाई
हार क्रूस के द्वारा खाई,
येसु क्रूस-धर त्राण हमारे
देता हमको जीवन प्यारे ।

2. कब्र के पास आज़ गई थी,
कहती हो मृत देह नहीं थी ।
तुम समझाओ हमको मरियम,
देखी तुमने कांति अपार ।

3. कफन सजाया और दूत दो
देखे मैंने पास गुफा के,
आज हुए हैं जीवित प्रभुवर,
यही खुशी का सुसमाचार ।

4. आशा मेरी नित है, प्रभुवर,
मृत्युंजयी है येसु क्रूस-धर,
राजन वे अब स्वर्ग देश के,
हम सब गायें जय जयकार ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 160,
Hymn no. 41.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

अल्लेलूया इस्राएली जनता प्रभु की

अल्लेलूया, अल्लेलूया, अल्लेलूया ।

1. इस्राएली जनता प्रभु की
मिस्त्र धरा से बन्धन तोड़
अलग बनाया राजा अपना
याह्वे से निज सम्बन्थ जोड़ । (2)

2. सागर देखा झटपट भागा,
यर्दन नदिया लौट गयी भी,
और खुशी से पर्वत उछले,
नाच गयी हरियाली घाटी । ( 2)

3. जीवन स्वामी याकुब-ईश्वर
सम्मुख धरती थर-थर काँपी,
जल को बहाता चट्टानों से,
जिससे उनकी करुणा मानी

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 159,
Hymn no. 40.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

ख्रीस्त हमारा जी उठा

ख्रीस्त हमारा जी उठा
खुशी मनावें अल्लेलूया ।

1. आओ ख्रीस्त – भक्तगण आओ
परित्राता की महिमा गाओ 
पास्का की पूजनीय बलि को
तुम सब महिमा गान चढ़ाओ ।।

2. जीवन मौत का युद्ध भारी
देख रहा था जब कलवारी
जीवन नायक मरा क्रूस पै
पर वह जीवित राजा अब जय

3. मरिया तू हमें ये हाल बता
आज सबेरे जो देख लिया
जीव उठते ख्रीस्त की कब्र पर
बैठ दो दूत अति मनोहर

4. कहते वचन वे सुखद ऐसे
जीते येसु बोले जैसे ।
करते विश्वास ख्रीस्त तुझ पर
विजयी, नाथ, दया कर हमपर ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 157,
Hymn no. 38.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs Know

आज खुला है जीवन द्वार

पास्का काल

आज खुला है जीवन द्वार।
जीवित प्रभु की जय जयकार ।
अल्लेलूइया, अल्लेलूइया, अल्लेलूइया, अल्लेलूइया।

1. येसु की देह को कहाँ छिपाया?
किसने ऐसा शैल हटाया,
शोभित जिससे गुफा-द्वार था?
कहाँ है येसु मेरे दुलार ?

2. आँसू से तुम आँचल सींच
जीवित किसको मृतकों बीच
खोज रही हो किसको, नारी ?
येसु मैं हूँ जग-करतार ।

3. कब्र के पास आज गयी थी,
कहती हो ‘ ‘ मृत देह नहीं थी ।
तुम समझाओ हमको, मरियम,
देखी तुमने शाँति अपार ।

4. कफन सजाया और दूत दो
देखे मैंने पास गुफा के,
आज़ हुए हैं जीवित प्रभुवर ।
यही खुशी का सुसमाचार ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 158,
Hymn no. 39.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

प्रथम दिवस सप्ताह के बहुत सबेरे सूर्य के पहले

प्रथम दिवस सप्ताह के बहुत सबेरे सूर्य के पहले,
वे कब्र के पास पहुँची । अल्लेलूया । अल्लेलूया ।

1. धन्य प्रभु इसराएल का ईश्वर,
उसने अपनी प्रजा की सुधि लेकर –
उसका उद्धार -किया है ।

2. और उसने अपने दास दाऊद के वंश में,
हमारे लिए एक शक्तिशाली –
मुक्तिदाता को – उत्पन्न किया है

3. जैसे वह अपने पवित्र नबियों द्वारा
प्राचीन काल से कहता आया है,
कि वह हमें हमारे सब शत्रुओं
और बैरियों के हाथ से छुड़ाएगा ।

4. इस प्रकार वह हमारे पूर्वजों पर दया करता है,
इस प्रकार वह अपने इस पवित्र व्यवस्थान का
स्मरण करता है । जिसे उसने शपथ खाकर
हमारे पिता इब्राहीम के साथ किया था ।

5. कि वह हमको हमारे शत्रुओं के हाथ से छुड़ाएगा ।
जिससे हम निर्भय होकर और धार्मिकता के साथ
उसके सम्मुख – उसकी जीवन भर सेवा – कर सकें । 

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 156,
Hymn no. 37.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs Know

शाँति की रानी ओ महारानी

शाँति की रानी ओ महारानी । (2)

1. बीच भँबर मेरी नैया फँसी है (2)
नैया को पार लगा दे रानी । (2)

2. चरण खड़े हम बाल पुकारे ( 2 )
विनती हमारी सुन ले ओ रानी । (2)

3. प्रिय बने हम प्रभु चरण के (2)
शाँति के घर में वास हमें दे । (2)

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 197,
Hymn no. 9.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

पुण्य कुमारी सुनो हमारी

पुण्य कुमारी सुनो हमारी
माँ कल्याणी स्वर्ग की रानी । (2)

1. मदद हमारी जग की प्यारी, तुझे बुलाते सब जन गाते ।

2. जय महतारी दिव्य कुमारी, सभी हैं माते, तुझे ही चाहते ।

3. परम निशानी जग महारानी, सम्मुख तेरे दुःख हैं मेरे ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 196,
Hymn no. 8.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs 

देख माँ गौरवमयी निज बालकों को देख ले

देख माँ, गौरवमयी, निज बालकों को देख ले

देख ले, देख ले ।
प्यारी ऋतु में तेरे ही यश गान गायें देख लें।
देख ले, देख ले ।

1. तेरी वेदी पर अहो मरियम खिली कलियाँ भली ( 2 )
पृथ्वी पर बालक तुम्हारे यों खिले जैसै कली, ( 2 )
होगी पावन जिन्दगी जो तू दया से देख ले । (2 )

2. सब पुकारे मातु तुमको बाल वृद्ध युवा सभी, ( 2 )
हे प्रबल विश्वास तुम पर सबल निरबल हैं सभी ( 2 )
आओ माँ, निज मधुर दिल से अब इधर भी देख ले (2 )

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 196,
Hymn no. 7.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs 

हे निर्मल हे निष्कलंक

हे निर्मल, हे निष्कलंक, हे परम दयामय रानी ( 2)
बात न यह अब तक दुनिया में सुनी गयी न जानी
हे निर्मल….रानी ।

1. याचक आकर तेरे द्वारे तेरी शरण खोज हों हारे ( 2 )
तुझसे करके विनय फिरा है। कभी आस पर पानी ।

2. नहीं किसी को हुई निराशा, इसीलिए मैं भी ले आशा । ( 2) आया हूँ अब तेरे द्वारे हे माता, हे दानी, हे माता, हे दानी ।

3. शरण चाहता हूँ मैं पापी, हो करके अब पश्चचातापी, (2) रख ले लज्जा शरणागत की हे माता कल्याणी । .

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 195,
Hymn no. 5.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

वेदाग मरिया ईश्वर की माता

1. वेदाग मरिया, ईश्वर की माता, (2 )
कुँवारी रानी, हमारी माता । (2 )

2. शैतान की बैरिन, पापी की आशा ( 2)
तूने येसु को, हमें दिया । (2)

3. बेदाग माता, हमें सिखा दे ( 2)
भक्ति येसु की, दिल से करना । (2)

4. आत्मा हमारी, तेरी-सी निर्मल (2 )
दिल हमार बना, येसु का मन्दिर । (2 )

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 195,
Hymn no. 4.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs  Know

मरिया तुझे प्रणाम

मरिया, तुझे प्रणाम, तुझे प्रणाम, तुझे प्रणाम ।

1. तू नारी-रत्नों में धन्य (2)
तेरा पुत्र येसु हैं धन्य (2)
तू है कृपापूर्ण तुझमें ही (2)
प्रभु का सुन्दर धाम, तुझे प्रणाम । तुझे प्रणाम।

2. मरिया माता परमेश्वर की (2)
विनती कर खातिर हम सब की (2)
आज और उस क्षण जब हम ल (2)
जीवन से विश्राम, तुझे प्रणाम । तुझे प्रणाम ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 194,
Hymn no. 3.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs  Know

प्रणाम प्रणाम मरिया

मरियम के आदर में

प्रणाम, प्रणाम, मरिया
प्रणाम, कृपा दान भरपूर, मरिया,
प्रणाम, प्रणाम, मरिया ।

1. हमारा प्रभु तेरे साथ रहता है, ( 2 )
धन्य धन्य तू सब स्त्रियों में है ।

2. कुँवारी माता, धन्य तू है स्त्रियों में, ( 2 )
धन्य तेरे गर्भ का फल येसु ।

3. हे सन्त मरिया, परमेश्वर की माता, ( 2 )
हमारे लिए प्रार्थना कर ।

4. तेरी सहायता आज पापी प्राप्त करें, ( 2 )
और मरने के समय, आमेन ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 194,
Hymn no. 1.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

प्रभु का आत्मा उतर आओ

प्रभु का आत्मा उतर आओ
उतर आओ उतर आओ ।
अपने भक्तों को करो, अलोकित करो (2)

1. आकर मुझको दो वरदान ( 2 )
अपनी शक्ति का वरदान ( 2)
सुना सकूँगा यह शुभ संदेश
गरीबों को आशा, अंधों को दृष्टि
कैदियों को मुक्ति संदेश – 2

2. तूने बुलाया मुझें प्रभु (2)
देख यहाँ मैं आया हूँ (2)
तेरी इच्छा पूरी करुँगा
मुक्ति की आशिष, पापों की क्षमा 
जीवन वचन सुनाऊँगा । – 2

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 193,
Hymn no. 6.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

पवित्र आत्मा उतर आओ

पवित्र आत्मा उतर आओ,
अपनी शक्ति की वैभव के साथ,
आओ उतर आओ ।

1. बच्चों की बुद्धि की तरह – आओ
अंधों की दृष्टि को तरह – आओ
निर्बल को बल की तरह – आओ
आत्मा शरीर मन में आओ ।

2. सूखे में झरने की तरह – आओ
जीवन को उलझन के समय – आओं
दुखों से चंगा करने – आओ
स्पर्श करो पूर्ण बना दो ।

3. मन की थकावट में – आओ
घाव में मलहम की तरह – आओं
सूखे में ओंस की तरह – आओ
खुशियों का दान लेकर आओ।

Song Link –
New Song (Naya Gaan) Page no. 192,
Hymn no. 5.
Hymn Book – (Naya Gaan)Sangeet Sagar
ChristianPrayerSongs

संजीवन‌ झरिया केर पानी पिलाये दे तोंय _ Sanjeevan Jhariya Ker Paanee Pilaaye De Tony Christian Song Lyrics _

संजीवन‌ झरिया केर पानी पिलाये दे तोंय _ Sanjeevan Jhariya Ker Paanee Pilaaye De Tony Christian Song Lyrics _ : - Lyrics In Hindi - :  संजीवन...